लाइव न्यूज़ :

मनसे नेता की हत्या के आरोप में एक व्यक्ति उप्र में गिरफ्तार, ठाणे के राबोडी इलाके में तनाव

By भाषा | Updated: April 3, 2021 21:09 IST

Open in App

ठाणे,तीन अप्रैल महाराष्ट्र के ठाणे शहर के राबोडी इलाके में शनिवार को तनाव के बाद अतिरिक्त पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया। वर्ष 2020 में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के एक स्थानीय नेता की हत्या के आरोपी को उत्तर प्रदेश में गिरफ्तार किए जाने संबंधी सूचना फैलने के बाद क्षेत्र में तनाव उत्पन्न हो गया था। पुलिस ने यह जानकारी दी।

मनसे नेता जमील शेख की पिछले वर्ष 11 नवंबर को गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। उत्तर प्रदेश विशेष कार्यबल ने इस संबंध में लखनऊ की कठौता झील के पास से शनिवार को इरफान सोनू शेख मंसूरी को गिरफ्तार किया था। मंसूरी गोरखपुर का रहने वाला है।

उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने एक बयान जारी करके बताया कि मंसूरी ने उन्हें बताया है कि उसने महाराष्ट्र के राकांपा के एक नेता के इशारे पर हमला किया था और इसके लिए उसे ओसामा नामक व्यक्ति ने दो लाख रुपए भी दिए थे।

ठाणे पुलिस नियंत्रण कक्ष के अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की कि कुछ तनाव के चलते राबोडी इलाके में अतिरिक्त पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है, लेकिन उन्होंने उन खबरों की पुष्टि करने से इनकार किया कि अज्ञात लोगों ने राकांपा के एक स्थानीय नेता के कार्यालय में तोड़-फोड़ की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल और अमेरिका ने ईरान पर किए बड़े हमले, 25 से अधिक लोगों की मौत?, जवाब में ईरान ने इजराइल और पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए