लाइव न्यूज़ :

चार लोगों की हत्या मामले में एक व्यक्ति गिरफ्तार, युवती के साथ दुष्कर्म की पुष्टि

By भाषा | Updated: November 28, 2021 23:24 IST

Open in App

प्रयागराज (उप्र), 28 नवंबर प्रयागराज जिले के गंगापार फाफामऊ में गोहरी गांव में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या के मामले में पुलिस ने रविवार को पवन सरोज नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया और परीक्षण रिपोर्ट में मृतक युवती के साथ बलात्कार की पुष्टि हुई है।

अपर पुलिस महानिदेशक (प्रयागराज जोन) प्रेम प्रकाश ने बताया कि फाफामऊ थाना अंतर्गत चार लोगों की हत्या के मामले में विवेचना की प्रगति से जो तथ्य सामने आए, उसके आधार पर रविवार को पवन सरोज नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि परीक्षण रिपोर्ट के आधार पर यह सिद्ध हुआ है कि वहां बलात्कार हुआ है। मेडिकल ओपिनियन में बताया गया है कि युवती के अंगों पर जो घाव के निशान हैं उसके मुताबिक एक व्यक्ति द्वारा दुष्कर्म किया गया है। युवती की मां के साथ दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है।

प्रेम प्रकाश ने बताया कि पवन सरोज, मृतकों की जाति का है। पवन सरोज लगातार लड़की को परेशान करता था और उसके मोबाइल पर मैसेज भेजता था। अंतिम मैसेज के आधार पर और परिस्थितिजन्य साक्ष्य के आधार पर पवन सरोज की गिरफ्तारी की गई है।

उन्होंने बताया कि पवन सरोज विवेचना में सहयोग नहीं कर रहा है। हालांकि अभी तक यह बात सिद्ध हो गई है कि इसके द्वारा कुछ लोगों के सहयोग से हत्या की घटना को अंजाम दिया गया। पवन हर बार बदल बदल कर नाम बता रहा है। हत्या में शामिल अन्य लोगों की विवेचना जारी है। उनकी कॉल डिटेल, डीएनए प्रोफाइल के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने जब मृतका का मोबाइल देखा तो उसमें कुछ संदेश मिले और उन संदेश के आधार पर पवन सरोज को पकड़ा गया। पहले वह इस बात से इनकार करता रहा कि उसने युवती को कोई संदेश नहीं भेजा। लेकिन जब उसे संदेश दिखाया गया और उसका मोबाइल बरामद किया गया जिसमें उसने गौरी मैम के नाम से युवती का नंबर सेव किया था तो उसने संदेश भेजने की बात मानी।

युवती के मोबाइल में उसके प्रोफाइल में जून 1996 जन्म का प्रमाण मिला है जिसके आधार पर आरोपी के खिलाफ पोक्सो की धारा भी लगाई जाएगी।

उल्लेखनीय है कि बीते बुधवार की रात फाफामऊ के गोहरी गांव में एक ही परिवार के चार लोगों की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए