लाइव न्यूज़ :

नोएडा में धोखाधड़ी के मामले में एक व्यक्ति गिरफ्तार, गांजा और शराब जब्त

By भाषा | Updated: February 4, 2021 17:32 IST

Open in App

नोएडा, चार फरवरी गौतम बुद्ध नगर में थाना सेक्टर-24 की पुलिस ने धोखाधड़ी कर जमीन बेचने के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया।

अपर पुलिस उपायुक्त रणविजय सिंह ने बताया कि 2019 में एक व्यक्ति ने थाना सेक्टर 24 में धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी। उसने अपनी शिकायत में कहा था कि पहले से बिकी हुई जमीन को ही उनके नाम पर पंजीकृत करा के आरोपी ने उनसे लाखों रुपये ठग लिए।

उन्होंने बताया कि आरोपी अनीस अहमद घटना के बाद से ही फरार चल रहा था। अधिकारी ने बताया कि इसकी गिरफ्तारी पर 25,000 रूपए का इनाम घोषित था।

वहीं थाना फेस-तीन की पुलिस ने बीती रात गश्त के दौरान अवैध रूप से गांजा बेचने के मामले में दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया। इनके पास से पुलिस ने डेढ़ किलो गांजा बरामद किया।

थाना फेस- 3 के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र दीखित ने बताया कि बीती रात को गश्त पर निकली थाना पुलिस ने बहलोलपुर गांव के पास से एक सूचना के आधार पर इन लोगों को गिरफ्तार किया और इनके पास से डेढ़ किलोग्राम गांजा जब्त किया।

वहीं थाना फेस-2 की पुलिस ने बीती रात गश्त के दौरान एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया। इसके पास से पुलिस ने 96 पौव्वा हरियाणा मार्का शराब जब्त की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल