लाइव न्यूज़ :

खो खो खिलाड़ी की हत्या के मामले में एक व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 14, 2021 15:28 IST

Open in App

बिजनौर (उत्तर प्रदेश), 14 सितंबर जिले में 10 सितंबर को हुई 24 वर्षीय खो खो खिलाड़ी की हत्या के मामले का खुलासा करने का दावा करते हुए पुलिस ने मंगलवार को रेलवे के एक पल्लेदार को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने आज पत्रकारों को बताया कि रेलवे स्टेशन के करीब सर्वोदय कॉलोनी की रहने वाली खो खो की इंटर यूनिवर्सिटी खिलाड़ी बबली (24) की 10 सितंबर को हत्या कर दी गयी थी।।

उन्होंने बताया कि घटना के दिन बबली दोपहर करीब दो बजे रेलवे स्टेशन के निकट रखे स्लीपर्स के चट्टे के बीच से मोबाइल फोन पर अपने मित्र से बात करते हुए घर जा रही थी। उसी दौरान बबली के मित्र ने फोन पर उसकी चीख सुनी जिसमें वह कह रही थी कि ‘‘अंकल मैं मर जाउंगी, मुझे छोड़ दो।’’

अधिकारी ने बताया कि बबली के मित्र ने इसकी सूचना खिलाड़ी के पड़ोसी को दी और उसे तलाश करने को भेजा। पड़ोसी को स्लीपर्स के बीच बबली का शव मिला, उसका मोबाइल फोन वहां नहीं मिला।

पुलिस अधीक्षक सिंह ने बताया कि बबली के फोन की लोकेशन पास के आदमपुर गांव में मिली। उन्होंने बताया कि भौतिक, इलेक्ट्रॉनिक और परिस्थितिजन्य साक्ष्य के आधार पर पुलिस ने देर रात करीब ढाई बजे संदिग्ध पल्लेदार आदमपुर निवासी शहजाद उर्फ खादिम को हिरासत में लिया।

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान खादिम ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उसने पुलिस को बताया कि वह गांजा और चरस का नशा करता है। उसे पता था कि बबली रेलवे स्लीपर्स के बीच आती-जाती थी। अधिकारी ने बताया कि 10 सितंबर को खादिम के पास कोई काम नहीं था। उसने नशा किया और बबली का इंतजार करने लगा। बबली के वहां पहुंचने पर आरोपी ने उसे स्लीपर्स के बीच खाली जगह में घसीटा, लेकिन उसके विरोध करने और शोर मचाने पर रस्सी और दुपट्टे से उसका गला घोंट दिया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस को घटना स्थल से शर्ट के दो बटन और एक चप्पल मिली थी। पुलिस ने खादिम को गिरफ्तार करने के बाद उसके आवास से उसकी शर्ट, एक चप्पल और रस्सी बरामद कर ली है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने पहले दर्ज प्राथमिकी में बलात्कार के प्रयास की धारा भी जोड़ दी है।

सिंह ने कहा कि पुलिस खादिम को स्थानीय अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए उसे पुलिस हिरासत में देने की मांग करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन