लाइव न्यूज़ :

सोशल मीडिया पर फर्जी खबर प्रसारित करने के आरोप में राजस्थान से एक व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: February 2, 2021 01:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक फरवरी किसान आंदोलन के संबंध में सोशल मीडिया पर कथित रूप से फर्जी खबर फैलाने के आरोप में पुलिस ने राजस्थान के चुरु जिले से ओम प्रकाश धेतरवाल नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने सोमवार को बताया कि आरोपी ने ‘किसान आंदोलन राजस्थान’ के नाम से फेसबुक पर एक अकाउंट बनाया और किसी राज्य के होम गार्ड का एक पुरानी वीडियो उसपर साझा करते हुए उसे केन्द्र के कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों के खिलाफ दिल्ली पुलिस की प्रतिक्रिया बताया।

पुलिस उपायुक्त (साइबर सेल) अन्येष रॉय ने बताया कि आरोपी सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा धारक है। उन्होंने बताया कि अपराध में प्रयुक्त उपकरण बरामद कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि उससे पूछताछ की जा रही है।

इसबीच, 200 पुलिसकर्मियों के इस्तीफे की कथित रूप से झूठी खबर ट्वीट करने के आरोप में राजस्थान के भरतपुर से एक व्यक्ति को पकड़ा गया है। पुलिस ने बताया कि मामले में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित