लाइव न्यूज़ :

दिल्ली पुलिस की वेशभूषा में पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से एक व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 14, 2021 16:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 जून खुद को दिल्ली पुलिस का सहायक उपनिरीक्षक बताने वाले 22 वर्षीय सिविल डिफेंस वालंटियर (नागरिक रक्षा कार्यकर्ता) को पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया। उसे उत्तरप्रदेश में अपने गृह नगर जाने के लिए बिना टिकट के पकड़ा गया। यह जानकारी अधिकारियों ने सोमवार को दी।

उन्होंने बताया कि सिपाही योगेश कुमार ने जयकिशन यादव को रविवार की सुबह दिल्ली पुलिस के एएसआई की वर्दी में देखा जिसके बाद यह मामला प्रकाश में आया।

पुलिस के मुताबिक, पुलिस वर्दी में यादव प्लेटफॉर्म पर बैठा हुआ था और उसने 2019 में बल में शामिल होने का दावा किया। दिल्ली सशस्त्र पुलिस की सातवीं बटालियन में पदस्थ सिपाही ने जब यादव से पूछा कि इतनी कम आयु में वह कैसे एएसआई पद पर पदोन्नत हो गया तो आरोपी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका।

पुलिस उपायुक्त (रेलवे) हरेंद्र कुमार सिंह ने कहा, ‘‘पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम जयकिशन यादव बताया जो मायापुरी फेज दो में रहता है। उसने कहा कि वह अपने दो भाइयों के साथ फरक्का एक्सप्रेस से आजमगढ़ जाना चाहता था, लेकिन उनके पास केवल दो टिकट थे।’’

डीसीपी ने कहा कि यादव ने स्वीकार किया कि उसने दिल्ली पुलिस के एएसआई की वर्दी पहन ली ताकि रेलगाड़ी में बिना टिकट के यात्रा के दौरान उससे पूछताछ नहीं हो।

उन्होंने बताया कि उसके विरूद्ध पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया