लाइव न्यूज़ :

मोबाइल फोन खरीदने के लिए जाली चेक का इस्तेमाल करने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 21, 2021 14:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 जून यहां 1.4 लाख रुपये का मोबाइल फोन खरीदने के लिए एक फर्जी आईएएस अधिकारी बनने और जाली चेक का इस्तेमाल करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान अभय बहल (40) के तौर पर हुई है और उसे शनिवार को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि नोएडा के रहने वाले बहल ने दक्षिण दिल्ली में साउथ एक्सटेंशन-2 में स्थित मोबाइल कंपनी के एक शोरूम के कर्मी को फोन कर अपना परिचय कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी के तौर पर दिया।

पुलिस ने बताया कि उसने कर्मी को बताया कि उसका एक दोस्त जो आईएएस अधिकारी है, वह शाम को शोरूम से 1.4 लाख रुपये कीमत का नया फोन खरीदने के लिए आएगा। कॉल के बारे में अपने वरिष्ठों से बात करने के बाद कर्मी ने तत्काल पुलिस को सूचित किया और जब बहल शाम को फोन खरीदने आया तो उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

दक्षिण दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) अतुल कुमार ठाकुर ने बताया, “ हमारी टीम रिंग रोड के पास साउथ एक्सटेंशन-2 में स्थित सैमसंग के शोरुम पर तैनात थी, उन्होंने आरोपी को उस समय दबोच लिया जब वह जाली चेक के जरिए 1.4 लाख रुपये का फोन खरीदने के लिए शोरूम के प्रबंधक के पास पहुंचा।”

डीसीपी ने कहा कि भारतीय दंड संहिता की धारा 419 और 420 के तहत हौजखास थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, बहल एक निजी कंपनी में काम करता था लेकिन कोविड संकट की वजह से हाल में उसकी नौकरी चली गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos