लाइव न्यूज़ :

हनुमान मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी देने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 5, 2021 18:35 IST

Open in App

लखनऊ, पांच अगस्त प्रांतीय राजधानी के अलीगंज हनुमान मंदिर तथा अन्य धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले संदिग्ध आरोपी को पुलिस ने पुरनिया सीतापुर मार्ग से बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान दिल्ली के सीलमपुर निवासी शफीक के रूप में हुई है, वह यहां बक्शी का तालाब के भीखापुरवा में किराये पर रहता था। उन्होंने बताया कि आरोपी का फिलहाल कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है। आगे की जांच की जा रही है।

लखनऊ के पुलिस आयुक्त डी. के. ठाकुर ने 'भाषा' को बताया कि एक अगस्त को लखनऊ के अलीगंज स्थित हनुमान मंदिर तथा अन्य धार्मिक स्थलों बम से उड़ाने की धमकी देने वाला पत्र भेजा गया था जिसमें हिन्दू धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना, दो समुदायों के बीच वैमनष्यता, शत्रुता व घृणा फैलाकर एकता अखंडता प्रभावित करने की बात लिखी थी।

पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को अलीगंज की पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अलीगंज के पुरनिया पुल के नीचे सीतापुर मार्ग से शफीक नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपी ने शुरूआत पूछताछ में पत्र भेजने की बात स्वीकार की थी, लेकिन वह बार-बार अपना बयान बदल रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI Live Score: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

कारोबार8th Pay Commission: शुरू हुई 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया, लेकिन सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट