लाइव न्यूज़ :

ऑक्सीजन संयंत्र की पाइप चोरी करने के मामले में एक व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 20, 2021 12:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 जुलाई दिल्ली के एक अस्पताल में कोविड-19 वार्ड और ‘ऑपरेशन थियेटर’ की जरूरतों को पूरा करने के लिए लगाए गए ऑक्सीजन संयंत्र के तांबे के पाइप की चोरी करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि बाहरी दिल्ली के मंगोलापुरी इलाके के संजय गांधी अस्पताल के संयंत्र से ऑक्सीजन की आपूर्ति करने वाले करीब 40 किलोग्राम पाइप की चोरी हो गई थी। इस ऑक्सीजन संयंत्र की कीमत नौ करोड़ रुपये है, जिसे जर्मनी से आयात किया गया था। आरोपी पवन (24) ने बताया कि शराब पीने के लिए उसे पैसे चाहिए होते थे, जिसके लिए वह ये पाइप बेचता था।

पुलिस ने बताया कि अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से उन्होंने आरोपी की पहचान की। वह अस्पताल में ही रहता था और उसे इस पाइप की कीमत का कोई अंदाजा नहीं था।

संजय गांधी अस्पताल के उप चिकित्सा अधीक्षक ने मंगोलापुरी थाने में चोरी के सिलसिले में शिकायत दर्ज कराई थी।

पुलिस उपायुक्त (बाहरी) परविंदर सिंह ने कहा, ‘‘ भादंवि की धारा 379 के तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।’’

पुलिस ने बताया कि आरोपी पवन के खिलाफ पहले भी दो मामले दर्ज हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन