लाइव न्यूज़ :

सूरत में ड्रग प्रयोगशाला स्थापित करने को लेकर एक व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 12, 2021 19:45 IST

Open in App

सूरत, 12 नवंबर गुजरात में सूरत शहर के सरथाना इलाके में पुलिस ने एक व्यक्ति को अपने कार्यालय में प्रतिबंधित ड्रग मेथामेफटामाइन (मेठ) के उत्पादन के वास्ते कथित रूप से प्रयोगशाला स्थापित करने को लेकर शुक्रवार को गिरफ्तार किया।

एक अधिकारी ने बताया कि इस व्यक्ति की गिरफ्तारी से कुछ दिन पहले पुलिस ने राजस्थान के जालौर के प्रवीण बिश्नोई नामक एक व्यक्ति को 5.58 लाख रूपये मूल्य के 58 ग्राम मेठ के साथ पकड़ा था।

सूरत के पुलिस आयुक्त अजय तोमर ने बताया कि जांच से पता चला कि बिश्नोई जैमन सावनी नामक एक व्यक्ति को यह प्रतिबंधित सामग्री पहुंचाने नौ नवंबर को यहां आया था।

उन्होंने कहा, ‘‘ हमने सावनी को भावनगर जिले में उसके मूल स्थान से पकड़ा और हम उसे यहां लाये। उसने कबूल किया है कि वह मादक पदार्थ का व्यसनकर्ता है और उसने पैसा बनाने के लिए मादक पदार्थ बेचना भी शुरू कर दिया । चूंकि उसे मादक पदार्थ का धंधा फायदेमंद लगा तो उसने मेथामेफटामाइन (मेठ) का उत्पादन करने की ठानी और उसने अपने कार्यालय में ही छोटी सी प्रयोगशाला बना ली। ’’

तोमर ने बताया कि एक पुलिस दल ने सरथाना में राजवीर परिसर में सावनी के कार्यालय पर छापा मारा तथा वहां से बीकर, स्टोव, ग्लास कनेक्टर तथा तरल मेथेनॉल जैसा कुछ कच्चा माल जब्त किया।

अधिकारी के अनुसार सावनी ने दावा किया कि उसने यूट्यूब वीडियो देखकर ड्रग बनाने की कुछ तकनीकें सीखीं तथा उसे राजस्थान के ड्रग डीलरों ने सहयोग पहुंचाया।

तोमर ने बताया कि आरोपी ने प्रयोगशाला में अपना प्रयोग शुरू किया, लेकिन उसे अबतक प्रतिबंधित चीजें बनाने में सफलता नहीं हाथ लगी। सावनी ई-कॉमर्स मंचों से कच्चा माल मंगाता था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू