लाइव न्यूज़ :

एनसीईआरटी की नकली किताबें छापने के आरोप में एक शख्स गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 5, 2021 16:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच अक्टूबर पुलिस ने मंगलवार को बताया कि राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) की नकली किताबें छापने में संलिप्त होने के आरोप में 38 वर्षीय एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस उपायुक्त (अपराध) राजेश देव ने बताया कि शाहदरा निवासी आरोपी मनोज जैन को सोमवार को गिरफ्तार किया गया। बाहरी दिल्ली के मंडोली इलाके में 18 सितंबर को मेला राम फार्म्स में उसकी छपाई फैक्ट्री में छापा मारा गया था जिसके बाद यह गिरफ्तारी की गयी।

पुलिस ने बताया कि जैन करीब आठ वर्षों से छपाई के कारोबार में था और उसने जनवरी 2020 में मंडोली में यह फैक्ट्री शुरू की थी। कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लगाए लॉकडाउन के दौरान उसे कारोबार में भारी घाटा हुआ था।

उन्होंने बताया कि घाटे की भरपायी के लिए उसने एनसीईआरटी की नकली किताबों की छपाई शुरू कर दी थी।

डीसीपी ने बताया कि फैक्ट्री से करीब 5,000 नकली किताबें और एनसीईआरटी की मुद्रित सामग्री बरामद की गयी जिसकी कीमत 35 लाख रुपये के आसपास है।

पुलिस ने बताया कि भारतीय दंड संहिता और कॉपीराइट अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत उस पर मामला दर्ज किया गया है। फैक्ट्री पर 18 सितंबर को छापा मारे जाने के बाद से ही जैन फरार था।

उन्होंने बताया कि एक खुफिया सूचना मिलने के बाद सतर्कता अधिकारी और एनसीईआरटी के एक अधिकारी के साथ मिलकर छापा मारा गया।

डीसीपी ने कहा, ‘‘इन खराब गुणवत्ता वाली नकली किताबों को सस्ती दरों पर बाजार में आपूर्ति की जा रही थी जिससे एनसीईआरटी को राजस्व का भारी नुकसान हो रहा था। इस फैक्ट्री में छठी और 12वीं कक्षा की विभिन्न विषयों पर एनसीईआरटी की नकली किताबें प्रकाशित की गयीं।’’ उन्होंने बताया कि मामले की जांच चल रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया