लाइव न्यूज़ :

युवती का फर्जी अकाउंट बनाकर अश्लील तस्वीर डालने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 4, 2021 12:56 IST

Open in App

नोएडा (उप्र), चार अगस्त उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले की एक युवती का सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट बनाकर उस पर अश्लील तस्वीर तथा उसके नाम से अश्लील संदेश डालने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

उत्तर प्रदेश साइबर अपराध के पुलिस अधीक्षक डॉ. त्रिवेणी सिंह ने बताया कि मेरठ की रहने वाली एक युवती ने नोएडा के सेक्टर-36 स्थित साइबर अपराध थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसका फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया है और उसकी अश्लील तस्वीर तथा उसके नाम से अश्लील संदेश डाल रहा है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले की जांच कर रही नोएडा के साइबर अपराध थाने की प्रभारी निरीक्षक रीता यादव और उनकी टीम ने बुधवार को एक सूचना के आधार पर साहिल नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपी ने सभी आरोप कबूल कर लिए।

पुलिस के अनुसार, युवती कथित तौर पर आरोपी के भाई की पूर्व प्रेमिका थी। दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था, जिसके बाद उनका रिश्ता टूट गया। युवती को सबक सिखाने के लिए आरोपी ने उसका फर्जी अकाउंट बनाया था ताकि उसे बदनाम कर सके।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पेशे से इंजीनियर है। कुछ समय पहले तक वह कनाडा में रह रहा था और तभी उसने युवती का फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया था। मामले की जांच जारी है और पुलिस आरोपी को अदालत में भी पेश करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र