लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 11, 2021 14:10 IST

Open in App

उज्जैन (मध्यप्रदेश), 11 जुलाई मध्य प्रदेश पुलिस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में एक व्यक्ति को उज्जैन से गिरफ्तार किया है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक स्थानीय नेता की शिकायत पर शनिवार को यह कार्रवाई की गई।

खाचरोद पुलिस थाने के प्रभारी रामकिशोर सिंघावत ने रविवार को बताया कि भाजपा के खाचरोद मंडल अध्यक्ष चेतन शर्मा ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि अक्या जागीर गांव में रहने वाले गोवर्धन नागर (28) ने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की है।

उन्होंने कहा कि इस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सूचना एवं प्रौद्योगिकी कानून के तहत गोवर्धन नागर को शनिवार को गिरफ्तार किया और बाद में जमानत पर छोड़ दिया।

सिंघावत ने बताया कि उसके खिलाफ सूचना एवं प्रौद्योगिकी कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है और विस्तृत जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?