वंदना कटारिया के परिवार पर जातिसूचक टिप्प्णी करने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 5, 2021 16:45 IST2021-08-05T16:45:39+5:302021-08-05T16:45:39+5:30

One person arrested for making casteist remarks on Vandana Kataria's family | वंदना कटारिया के परिवार पर जातिसूचक टिप्प्णी करने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

वंदना कटारिया के परिवार पर जातिसूचक टिप्प्णी करने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

देहरादून, पांच अगस्त तोक्यो ओलंपिक के सेमीफाइनल में अर्जेंटीना से हारने के बाद भारतीय महिला हॉकी टीम की सदस्य वंदना कटारिया के परिवार के साथ कथित तौर पर गाली—गलौच तथा जातिसूचक टिप्पणी करने के आरोप में पुलिस ने बृहस्पतिवार को हरिद्वार जिले के रोशनाबाद क्षेत्र में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सेंथिल अवूदई कृष्णराज एस. ने बताया कि वंदना के भाई चंद्रशेखर कटारिया की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मामले में तीन नामजद सहित अन्य अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहित की धारा 504 और अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

मुख्य आरोपी विजय पाल (25) को मुखबिर की सूचना के आधार पर सुबह रोशनाबाद स्टेडियम गेट के पास से गिरफ्तार किया गया जबकि अन्य दो नामजद आरोपी अंकुर पाल और सुमित चौहान की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अपनी शिकायत में चंद्रशेखर कटारिया ने कहा कि टीम के अर्जेंटीना से हारने के बाद बुधवार शाम कुछ व्यक्तियों ने उनके रोशनाबाद स्थित घर के बाहर आकर कथित तौर पर आतिशबाजी की। जब पटाखों की आवाज सुनकर परिवार बाहर आया तो उन्होंने गाली गलौच की तथा जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए कथित तौर पर कहा कि टीम इसलिए हारी क्योंकि उसमें बहुत सी दलित खिलाडी खेल रही हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: One person arrested for making casteist remarks on Vandana Kataria's family

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे