लाइव न्यूज़ :

मध्य दिल्ली में मौसी की हत्या के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 13, 2021 01:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 सितंबर मध्य दिल्ली के चांदनी महल इलाके में अपनी मौसी की हत्या करने के आरोप में उत्तर प्रदेश के मेरठ से रविवार को 22 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान फरमान के रूप में हुई है, जो मेरठ का रहने वाला है।

पुलिस ने बताया कि तीन सितंबर की शाम करीब साढ़े सात बजे दरियागंज के चट्टा लाल मियां स्थित एक बंद घर से दुर्गंध आने की सूचना पुलिस को मिली।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची और 55 वर्षीय मुमताज परवीन का शव बेडरूम के अंदर खून से लथपथ पड़ा मिला।

शव के गर्दन के पिछले हिस्से पर गहरे घाव के निशान थे। पुलिस ने कहा कि अपराध और एफएसएल टीमों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया।

अधिकारी ने कहा कि जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज प्राप्त हुई और पता चला कि 30 अगस्त को एक व्यक्ति उस गली में देखा गया जहां पीड़िता रहती थी।

बाद में पता चला कि रात करीब आठ बजे वह एक ऑटो रिक्शा से उतरकर गली में घुस गया। पुलिस ने कहा कि आधे घंटे के बाद, वह अपना चेहरा ढके हुए वापस आया और एक ऑटो में सवार हो गया।

पुलिस उपायुक्त (मध्य) जसमीत सिंह ने बताया कि रविवार को सूचना मिलने के बाद मेरठ में छापेमारी की गई जहां से पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

फरमान रेडीमेड कपड़ों की दुकान चलाता है। उसने खुलासा किया कि उसकी मौसी मुमताज ने दो महीने पहले बाड़ा हिंदू राव थाने में दोहरे हत्याकांड के मामले में उसे और उसके परिवार को फंसाने की कोशिश की थी। पुलिस ने कहा कि परवीन के साथ उनका संपत्ति विवाद भी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग