मुजफ्फरनगर में महिला के उत्पीड़न के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार
By भाषा | Updated: March 14, 2021 16:01 IST2021-03-14T16:01:31+5:302021-03-14T16:01:31+5:30

मुजफ्फरनगर में महिला के उत्पीड़न के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर,14मार्च मुजफ्फरनगर में बाजार से घर लौट रही एक महिला का कथित तौर पर उत्पीड़न करने के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि एक अन्य आरोपी फरार है।
थाना प्रभारी अनिल कापरवान ने बताया कि शनिवार शाम को महिला (30) बाजार से घर लौट रही थी, तभी गांधी नगर इलाके में शुभम और सोनू ने उसका उत्पीड़न किया।
उन्होंने बताया कि महिला के विरोध करने पर आरोपियों ने उसे धमकी दी।
कापरवान ने बताया कि मामला दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।