लाइव न्यूज़ :

चैनल में फर्जी तरीके से नौकरी पाने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 25, 2021 15:38 IST

Open in App

नोएडा (उप्र), 25 जून नोएडा स्थित एक समाचार चैनल में फर्जी तरीके से नौकरी पाने की कोशिश को लेकर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि थाना सेक्टर-20 क्षेत्र के सेक्टर 16-ए स्थित एक समाचार चैनल के प्रधान संपादक ने इस सिलसिले में एक शिकायत दर्ज कराई थी।

उन्होंने बताया कि प्रधान संपादक ने अपनी शिकायत में कहा है कि उनके व्हाट्सएप पर एक व्यक्ति ने 19 जून को खुद को प्रधानमंत्री का निजी सहायक (पीए) बताते हुए एक व्यक्ति का बायोडाटा भेज कर उसे नौकरी पर रखने के लिए कहा, लेकिन संदेह होने पर उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी।

पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम), राजेश एस ने शुक्रवार को बताया कि थाना सेक्टर 20 पुलिस ने इस सिलसिले में एक मामला दर्ज किया है।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के अधिकारियों का नाम इस्तेमाल कर फर्जी तरीके से नौकरी पाने की कोशिश करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसने पूछताछ के दौरान अपना नाम भरत वर्मा बताया है।

उन्होंने बताया कि उसके पास से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह