लाइव न्यूज़ :

फर्जी ऐप से 200 से अधिक दुकानदारों को चूना लगाने के आरोप में एक शख्स गिरफ्तार

By भाषा | Updated: May 29, 2021 17:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 मई एक फर्जी ऑनलाइन भुगतान ऐप का इस्तेमाल कर 200 से अधिक दुकानदारों के साथ धोखाधड़ी करने के आरोप में शनिवार को एक शख्स को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने बताया कि उत्तम नगर निवासी कुनाल शर्मा को इस तरह के ऐप पर काम करने की अच्छी-खासी जानकारी थी जिसके चलते उसने दुकानदारों को चूना लगाया। वह बेरोजगार है।

शर्मा यह दिखाने के लिए एक फर्जी ऐप का इस्तेमाल करता था कि उसने भुगतान कर दिया है। वह कभी क्यूआर कोड स्कैन नहीं करता था बल्कि भुगतान के लिए दुकानदार का मोबाइल फोन नंबर मांगता था और फिर भुगतान की पुष्टि करने के लिए पहले से ही लिखे संदेश को उसके नंबर पर भेज देता था।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण पश्चिम) इंगित प्रताप सिंह ने बताया कि शर्मा ने एक ऑनलाइन ऐप के जरिए भुगतान करके दुकानदारों को ठगा।

उन्होंने बताया कि वह फर्जी ऐप का इस्तेमाल करके लेनदेन की फर्जी पावती निकालता और पहले से ही लिखे संदेश को भेज देता कि भुगतान हो गया है जबकि असम में पीड़ितों के खाते में कोई पैसा नहीं जाता था।

सिंह ने बताया कि इस तरीके से उसने कई दुकानदारों को ठगा।

यह मामला 28 मई को सामने आया जब शर्मा ने एक दुकानदार को 2,560 रुपये का चूना लगाया और उसने पालम पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करायी।

डीसीपी सिंह ने कहा, ‘‘तकनीकी निगरानी की मदद से हमारी टीम ने आरोपी की पहचान कर ली और इसके बाद छापा मारा गया तथा पालम गांव इलाके से कुनाल शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘पूछताछ में शर्मा ने बताया कि उसने इस फर्जी ऐप का इस्तेमाल कर 200 से अधिक दुकानदारों को ठगा है।’’

पुलिस ने बताया कि अपराध में इस्तेमाल मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे