लाइव न्यूज़ :

किसान से एक करोड़ रुपये रंगदारी मांगने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 2, 2021 00:07 IST

Open in App

जींद (हरियाणा), एक नवंबर जींद के रसीदां गांव के एक किसान से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और हथियार के बल पर उसे डराने के आरोप में गढ़ी थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी गुरविंदर को स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जिसने उसे पुलिस हिरासत में भेजा है। दूसरे आरोपी जसकरण की तलाश की जा रही है।

रसीदां निवासी जसविंदर से मिली शिकायत के आधार पर गढ़ी थाना पुलिस ने बताया कि जसविंदर खेती-किसानी करता है। उसके पास 19 अक्टूबर की दोपहर फोन आया जिसपर उसे एक करोड़ रुपये की रंगदारी देने या बुरा परिणाम भुगतने की धमकी दी गई।

शिकायत के अनुसार, जसविंदर 26 अक्टूबर को दोपहर बाद अपनी पत्नी के साथ गुरुद्वारा धमतान साहिब के लिए निकला था, रास्ते में मोटरसायकिल सवार नकाबपोश युवक ने उन्हें रोका और रंगदारी के बारे में पूछा।

पुलिस ने बताया कि जसविंदर द्वारा उपलब्ध करवाए गए मोबाइल नंबर के आधार पर पुलिस ने आगे की जांच की जिसमें पता चला कि गांव के ही दो लोगों गुरविंदर और जसकरण ने यह धमकी दी थी।

पुलिस इस संबंध में अब आगे की कार्रवाई कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos