लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में 78 लोगों से तीन करोड़ रुपये ठगने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: January 15, 2021 17:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 जनवरी दिल्ली के एक मॉल में पट्टे पर स्टॉल आवंटित कराने का झांसा देकर 70 से अधिक लोगों से करीब तीन करोड़ रुपये ठगने के आरोप में 43 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान गुड़गांव निवासी शशांक जैन के रूप में हुई है। उसे बुधवार को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने बताया कि इस मामले में दो और आरोपी लबसांग तेनजिंग भूटिया और गौरव मित्तल को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

पुलिस ने बताया कि रोहिणी मोनास्ट्री मार्केट एसोसिएशन के सदस्यों ने शिकायत की कि मित्तल और अन्य ने उन्हें बताया था कि उनकी कंपनी रेड रियलिटी इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड ने रोहिणी के सिटी सेंटर मॉल में 9,607 वर्गफुट का क्षेत्र पांच साल के लिए पट्टे पर लिया है।

उन्होंने बताया कि उसके बाद, कंपनी ने वाणिज्यिक प्रयोजन के लिए शिकायतकर्ताओं को पांच साल के लिए पट्टे पर क्षेत्र आवंटित किया। इस क्षेत्र में 78 छोटी- छोटी दुकानें बनाई गई थीं।

संयुक्त पुलिस आयुक्त (आर्थिक अपराध शाखा) ओ. पी. मिश्रा ने कहा, "सभी 78 शिकायतकर्ताओं को जुलाई 2015 से जून 2020 तक दुकानों का कब्जा हासिल करने के लिए बुलाया गया।’’

आरोपी ने सभी 78 लोगों को नए आवंटन पत्र प्रदान किए।

मिश्रा ने बताया कि जांच के दौरान, यह पता चला कि आरोपी पीड़ितों को आवंटन पत्र जारी करते थे और पैसे लेकर उन्हें पट्टे पर कियोस्क प्रदान करते थे, जबकि उनके पास पट्टे पर देने का कोई अधिकार ही नहीं था। तीन करोड़ रुपये इकट्ठा करने के बाद, आरोपियों ने अपने कार्यालय बंद कर दिए और फरार हो गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल