लाइव न्यूज़ :

रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 15 लाख रूपये ठगने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: April 18, 2021 16:52 IST

Open in App

नोएडा (उप्र), 18 अप्रैल रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर दो युवकों से 15 लाख रुपए ठगने के आरोप में थाना सेक्टर 49 की पुलिस ने रविवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया जबकि तीन अन्य आरोपी फरार हैं।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) रणविजय सिंह ने बताया कि बरौला गांव के नितिन कुमार ने थाना सेक्टर 49 में तीन दिन पूर्व मुकदमा दर्ज कराया था कि उनके भाई अमित तथा प्रिंस मावी से राममेहर, दीपक, मोनू तथा शर्मा आदि चार लोगों ने रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 15 लाख रुपए ठग लिये और उन्होंने उन्हें फर्जी नियुक्ति पत्र पकड़ा दिया।

अपर उपायुक्त ने बताया कि पुलिस ने इस ठगी में शामिल राममेहर रविवार को को गिरफ्तार किया और वह हरियाणा के हसन जिले के गंगी तेहड़ी गांव का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि उसके पास से रेलवे के दो फर्जी नियुक्ति पत्र बरामद हुए हैं।

उन्होंने बताया कि इसके अन्य साथियों की पुलिस तलाश कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग