लाइव न्यूज़ :

स्वयं को बीमा अधिकारी बताकर करोड़ों रुपए ठगने के मामले में एक व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 17, 2020 12:44 IST

Open in App

नोएडा (उप्र), 17 दिसंबर विशेष कार्य बल (एसटीएफ) की नोएडा इकाई और लखनऊ पीजीआई पुलिस थाना टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए फर्जी बीमा अधिकारी बनकर करोड़ों रुपए की ठगी करने वाले मुख्य आरोपी को दिल्ली के गणेश नगर से गिरफ्तार किया है।

एसटीएफ की नोएडा इकाई के एसपी राजकुमार मिश्रा ने बताया कि कुछ माह पूर्व लखनऊ निवासी नीरज पांडेय से एक व्यक्ति ने बीमा कंपनी का फर्जी अधिकारी बनकर ठगी की थी। नीरज ने इस मामले में लखनऊ के पीजीआई थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

उन्होंने बताया कि नोएडा एसटीएफ और पीजीआई लखनऊ पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सूचना पर ठगी करने वाले गिरोह के सरगना राजकुमार उर्फ राहुल को दिल्ली के साउथ गणेश नगर से गिरफ्तार कर लिया।

मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के पास से एक लैपटॉप, एक कम्प्यूटर और 12 मोबाइल फोन सहित लगभग एक लाख लोगों का अनधिकृत डेटा और फर्जी दस्तावेज बरामद किए हैं।

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान राजकुमार ने बताया कि उसने 2015 में नोएडा के सेक्टर-16 में कॉल सेंटर बनाया और वह बीमा कराने वाले ग्राहकों का हैकरों से डेटा लेकर लोगों को फोन करने लगा।

मिश्रा ने बताया कि आरोपी खुद को एक नामी बीमा कंपनी का अधिकारी बताकर लोगों को विश्वास में लेता था और उनसे धन ऐंठ लेता था।

पुलिस के अनुसार पिछले पांच साल में आरोपी ने करोड़ों रुपए की ठगी की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां