लाइव न्यूज़ :

देवघर में कोविड टीके की शीशियां तोड़ने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 30, 2021 23:07 IST

Open in App

देवघर, 30 नवंबर झारखंड के देवघर जिले में पुलिस ने मसनजोरा के डोमनाटांड गांव में कोविड टीकाकरण कार्यक्रम में व्यवधान डालने और टीकाकरण में लगे चिकित्सा कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार करने, टीके की दो शीशियां तोड़ने के आरोपी एक व्यक्ति को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया।

देवघर के पुलिस अधीक्षक धनंजय कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को सोमवार को स्वास्थ्य विभाग से इस मामले की शिकायत मिली थी जिसके आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी उदय यादव को गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि उदय यादव ने शुक्रवार को देवघर के मसनाजोर में डोमनाटांड के उच्च प्राथमिक विद्यालय में चल रहे टीकाकरण कार्यक्रम में उत्पात किया और टीका कर्मियों एवं स्वास्थ्य कर्मियों के साथ गालीगलौच की और टीके की दो शीशियां तोड़ दीं।

पुलिस ने उदय की गिरफ्तारी के बाद पूरे मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया