लाइव न्यूज़ :

कन्नौज में साईं नाथ मंदिर में मूर्तियां तोड़ने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 22, 2021 18:58 IST

Open in App

कन्नौज (उप्र) 22 जून कन्नौज जिले के छिबरामऊ नगर के बीच पीपल चौराहे पर स्थित विजय नाथ मंदिर और साईं नाथ मंदिर में मंगलवार की सुबह मूर्तियां तोड़ने का मामला सामने आया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

इस घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया और गुस्साए लोगों ने पीपल चौराहे पर जाम लगा दिया। कन्‍नौज के अपर पुलिस अधीक्षक डॉ अरविंद कुमार ने बताया कि मंदिर में तोड़फोड़ करने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और नामजद किये गये एक अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है। उन्‍होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ राष्‍ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत भी कार्रवाई की जाएगी।

गिरफ्तार आरोपी दिलशाद छिबरामऊ का रहने वाला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि आखिर उसने ऐसा क्यों किया। शहर के सभी धार्मिक स्थलों व सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस व पीएसी बल की तैनाती की गयी है। इस मामले में मंदिर के पुजारी व हिन्दू संगठन की ओर से शिकायत दी गई है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार घटना के समय मंदिर के पुजारी रामकिशोर ने रोकने की कोशिश की तो तोड़फोड़ करने वाला उनसे भी भिड़ गया तभी शोरगुल सुनकर तमाम लोग इकट्ठा हो गए और आरोपी को पकड़ लिया। घटना की जानकारी मिलते ही सैकड़ो लोगों की भीड़ मौके पर पहुँच गयी। गुस्साए लोगों ने पीपल चौराहे पर जाम लगा दिया और घटना के बाद आसपास के बाजार भी बंद हो गए। जानकारी होते ही उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी सहित क़ई थानों की पुलिस मौके पर बुला ली गई। क्षेत्राधिकारी शिवकुमार थापा और अपर पुलिस अधीक्षक डॉ अरविंद कुमार ने घटना स्थल पर पहुँच कर जायजा लिया। इस घटना में तीन अन्‍य लोग हिरासत में लिए गये हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे