लाइव न्यूज़ :

पंजाब के फजिल्का में एक व्यक्ति गिरफ्तार, आग्नेयास्त्र और हथगोले बरामद

By भाषा | Updated: October 30, 2021 21:33 IST

Open in App

फजिल्का (पंजाब), 30 अक्टूबर पंजाब पुलिस ने फजिल्का जिले से शनिवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार करके उसके कब्जे से कुछ हथियार और हथगोले बरामद किए हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हमनबीर सिंह गिल ने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर आरोपी को आर्नी वाला रोड के निकट से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान रवीन्द्र मोहन उर्फ गोरा के तौर पर की गई है। वह हरियाणा के सिरसा का रहने वाला है।

गिल ने कहा, ‘‘आरोपी के खिलाफ झगड़े का एक मामला दर्ज किया गया था जिसके बाद उसे मोहाली जेल भेज दिया गया था। उस दौरान वह जेल में बंद शातिर बदमाश आशीष के संपर्क में आया। आशीष सुखप्रीत बुद्धा गैंग का सदस्य है,जिसके तार खालिस्तान टाइगर फोर्स (केटीएफ) से जुड़े हैं।’’

पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘ आशीष ने गोरा को पाकिस्तान की तरफ से आने वाले हथियारों की खेप लाने के लिए राजी कर लिया। जेल से बाहर आने के बाद गोरा ने निर्धारित स्थान से खेप ले ली और इसके बाद वह पकड़ा गया।’’

उन्होंने बताया कि आरोपी के पास से दो पिस्तौल, चार मैग्जीन,47गोलियां और चार हथगोले बरामद किए गए। इसके अलावा उसके पास से 50हजार रुपये नकद भी बरामद किए गए।

गिल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में कनाडा निवासी हरदीप सिंह, अर्शदीप सिंह,रमनदीप भुल्लर और रिंकू आदि नाम सामने आए हैं। उन्होंने कहा,‘‘ इस सभी आरोपियों के अपराधिक रिकॉर्ड हैं और ये देश विरोधी गतिविधियों में शामिल रहे हैं।’’ शातिर बदमाश आशीष को मामले में आगे की जांच के लिए दिल्ली की तिहाड़ जेल से लाया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग