लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 आईसीयू में ऑक्सीजन हटाने से एक मरीज की मौत

By भाषा | Updated: April 16, 2021 14:22 IST

Open in App

शिवपुरी (मप्र), 16 अप्रैल मध्य प्रदेश के एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कोरोना वायरस से संक्रमित 52 वर्षीय मरीज की ऑक्सीजन हटाए जाने के कारण मौत हो गई। उक्त मरीज को दी जा रही ऑक्सीजन कथित रूप से वार्ड ब्वॉय ने दूसरे मरीज को देने के लिए हटा दी थी।

यह घटना शिवपुरी जिला अस्पताल के कोविड-19 के गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में बुधवार की रात को हुई। मृतक का नाम सुरेन्द्र शर्मा है और वह सरकारी स्कूल में शिक्षक थे।

इस मामले में डॉक्टरों की एक जांच टीम गठित की गई है।

शर्मा के पुत्र दीपक शर्मा ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया, ‘‘मेरे पिताजी सुरेन्द्र शर्मा कोविड-19 आईसीयू में भर्ती थे और ऑक्सीजन सपोर्ट पर थे। उनको पोर्टेबल ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन लगाई गई थी। उनका यह ऑक्सीजन सपोर्ट रात में एक वार्ड ब्वॉय द्वारा हटा कर दूसरे मरीज को लगाए जाने के चलते उनकी तड़प-तड़प कर मौत हुई है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मंगलवार रात 11 बजे तक मेरे पिता ठीक से खाना खा रहे थे और पानी पी रहे थे।’’

शर्मा के बेटे द्वारा लगाए गए आरोपों की सच्चाई जानने के लिए वार्ड के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए तो उसमें दिखाई दिया कि शिक्षक की पोर्टेबल ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन वार्ड ब्वॉय ने ही हटायी थी, जिससे वह बिस्तर पर औंधे होकर सांस लेने के लिए तड़प रहे थे और उसके बाद उनकी मौत हो गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल के अधीक्षक ने डॉक्टरों की एक जांच टीम का गठन किया है। यह टीम पूरे मामले की जांच पड़ताल कर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। इसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अर्जुन लाल शर्मा ने शुक्रवार को बताया कि शिक्षक सुरेन्द्र शर्मा पहले से डायलिसिस करवा रहे थे और उनका हीमोग्लोबिन भी कम था।

उन्होंने कहा, ‘‘सीसीटीवी फुटेज देखकर जांच पूरी की जाएगी। यदि किसी ने अपराध किया है तो उसे दंड दिया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos