लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से 1572 बच्चों के माता-पिता में से किसी एक या दोनों की मौत

By भाषा | Updated: May 27, 2021 15:37 IST

Open in App

मुंबई, 27 मई महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण से अबतक 1572 बच्चे अपने माता-पिता में से किसी एक या दोनों को गंवा चुके हैं।

महिला एवं बाल विकास विभाग के सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि 1474 बच्चों के माता-पिता में से किसी एक की इस संक्रमण से मौत हुई है जबकि 98 बच्चों के मां-बाप दोनों की ही महामारी से मृत्यु हो गई है।

उन्होंने कहा, ‘‘ 98 बच्चों में 10 को सरकार ने अपने संरक्षण में लिया है, क्योंकि अब उनकी देखभाल के लिए कोई नहीं है।’’

अनाथ हो गये बच्चों का यह आंकड़ा जिलाधिकारियों के नेतृत्व वाले जिला कार्यबलों से मिली सूचनाओं के आधार पर तैयार किया गया।

सरकार ने उन बच्चों की पहचान के लिए सभी 36 जिलों में 10 सदस्यीय कार्यबल गठित किया था जो इस महामारी के चलते अनाथ हो गये।

कार्यबल इन बच्चों के आश्रय का इंतजाम करेगा और उनके गोद लिये जाने की प्रक्रिया का निरीक्षण करेगा ताकि वे तस्करी एवं शोषण का शिकार न हों।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग