लाइव न्यूज़ :

गुजरात में फर्जी बिलों के दो मामलों में एक अधिकारी निलंबित, 36 का तबादला

By भाषा | Updated: July 30, 2021 23:13 IST

Open in App

अहमदाबाद, 30 जुलाई गुजरात सरकार ने अहमदाबाद जिला पंचायत के प्रथम श्रेणी लेखा अधिकारी को सात करोड़ रुपये के फर्जी बिलों के घोटाले में कथित भूमिका के लिए शुक्रवार को निलंबित कर दिया। एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई।

उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ने एक बयान में कहा कि एक अन्य मामले में भावनगर जीएसटी कार्यालय में कार्यरत उपायुक्त से लेकर एक वरिष्ठ लिपिक समेत 36 अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है, ताकि पहले से जारी जांच प्रभावित न हो।

उन्होंने कहा कि राज्य के माल एवं सेवा कर कार्यालय ने फर्जी बिलों से जुड़े कर चोरी के एक रैकेट का खुलासा किया, जिसके बाद ये तबादले किये गए हैं।

पटेल ने कहा कि विभिन्न कार्यों के लिए फर्जी बिल जमा करके कथित तौर पर 7 करोड़ रुपये की हेराफेरी के मामले में अहमदाबाद जिला पंचायत के प्रथम श्रेणी लेखा अधिकारी हार्दिक प्रजापति को निलंबित कर दिया गया है और आगे की जांच के आदेश दिए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू