लाइव न्यूज़ :

जम्मू- कश्मीर में मुठभेड़ में मारे गये दो आतंकवादियों में एक हिज्बुल का सदस्य

By भाषा | Updated: March 28, 2021 15:27 IST

Open in App

श्रीनगर, 28 मार्च जम्मू- कश्मीर पुलिस ने रविवार को कहा कि कल शोपियां में सुरक्षाबलों के साथ मठभेड़ में जो दो आतंकवादी मारे गये उनमें एक हिज्बुल मुजाहिदीन का सदस्य है और वह हथियार चलने का प्रशिक्षण लेकर पिछले ही सप्ताह पाकिस्तान से लौटा था।

पुलिस महानिरीक्षक (कश्मीर) विजय कुमार ने बताया कि दक्षिण कश्मीर में शोपियां के वनगाम में शनिवार शाम को जो मुठभेड़ शुरू हुई थी वह हिज्बुल मुजाहिदीन और लश्कर-ए-तैयबा के एक एक आतंकवादी के मारे जाने के साथ खत्म हो गयी।

उन्होंने यहां कहा, ‘‘ इस अभियान में दो आतंकवादी मारे गये। उनमें एक शोपियां निवासी इनातुल्लाह शेख 2018 से सक्रिय था और वह उस साल हथियार चलाने का प्रशिक्षण लेने के लिए पाकिस्तान गया था। पिछले ही सप्ताह वह लौटा था । वह हिज्बुल मुजाहिदीन का सदस्य था।’’

कुमार ने बताया कि अन्य आतंकवादी आदिल मलिक अनंतनाग का रहने वाला था और उसका संबंध लश्कर-ए-तैयबा से था।

उन्होंने कहा, ‘‘मुठभेड़ स्थल से एक ए के 47 राइफल, एक एम 4 राइफल और एक पिस्तौल बरामद की गयी है। ’’

उन्होंने बताया कि इस साल अब तक सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों के पास से दो एम 4 राइफल बरामद की है।

महानिरीक्षक ने कहा कि इस बात की संभावना है कि शेख पाकिस्तान से एम 4राइफल लेकर आया हो।

इस मुठभेड़ में सेना के ट्रूपर हवलदार पिंकू कुमार शहीद हो गये, जबकि एक अन्य सिपाही घायल हो गया। घायल सिपाही को सेना के 92 बेस अस्पताल ले जाया गया है और उसकी हालत स्थिर बतायी गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा