लाइव न्यूज़ :

देश के तीन शीर्ष थानों में से एक है ओडिशा में

By भाषा | Updated: November 12, 2021 21:39 IST

Open in App

बेरहामपुर (ओडिशा), 12 नवंबर ओडिशा के गंजाम जिले के गंगापुर पुलिस थाने को केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा वर्तमान वर्ष के लिए देश के शीर्ष तीन पुलिस थानों में से एक तौर पर चुना गया है। यह जानकारी अधिकारियों ने शुक्रवार को दी।

अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 19 नवंबर को लखनऊ में उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय में होने वाले एक समारोह में थाना निरीक्षक को पुरस्कार प्रदान करेंगे।

पुलिस अधीक्षक बृजेश राय ने कहा, ‘‘यह हमारे अधिकारियों के सक्रिय प्रयास का परिणाम है।’’

केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा प्रतिनियुक्त दो सदस्यीय टीम ने पुरस्कार के लिए विभिन्न श्रेणियों में उपलब्धियों का आकलन करने के वास्ते गत 2 अक्टूबर को पुलिस थाने का दौरा किया था। इस टीम ने सामुदायिक पुलिसिंग और थाने की कार्यप्रणाली के बारे में जनता से भी जानकारी ली थी।

गंगापुर थाने के निरीक्षक धीरेश दास ने कहा कि टीम ने करीब 80 सवाल किये थे जो विभिन्न अपराध का पता लगाने, मामलों के निस्तारण और अपराध रोकने के लिए उठाये जाने वाले कदमों से संबंधित थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos