दरोगा पर गोली चलाने वाले बदमाशों में एक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 27, 2021 00:37 IST2021-11-27T00:37:44+5:302021-11-27T00:37:44+5:30

One of the miscreants who opened fire on the inspector arrested | दरोगा पर गोली चलाने वाले बदमाशों में एक गिरफ्तार

दरोगा पर गोली चलाने वाले बदमाशों में एक गिरफ्तार

नोएडा (उप्र), 26नवंबर गौतमबुद्ध नगर जिले में शुक्रवार दोपहर को चेकिंग के दौरान शुक्रवार दोपहर को दरोगा को गोली मारने वाले बदमाशों से पुलिस की आज देर रात को मुठभेड़ हो गई। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली एक बदमाश के पैर में लगी है, जबकि उसका दूसरा साथी फरार है। इस बदमाश पर लूटपट सहित विभिन्न धाराओं में दो दर्जन से ज्यादा मुकदमे चल रहे हैं।

पुलिस उपायुक्त जॉन तृतीय अमित कुमार सिंह ने बताया कि थाना दनकौर के बिलासपुर चौकी के प्रभारी उप-निरीक्षक अंकुर चौधरी शुक्रवार दोपहर को बैंक के पास चेकिंग कर रहे थे। तभी बाइक पर सवार होकर कुछ संदिग्ध लोग आते हुए दिखाई दिए। उन्होंने उन्हें रोकने का प्रयास किया, तो बाइक सवार बदमाशों ने दरोगा के ऊपर जान से मारने की नियत से ताबड़तोड़ गोली चला दी।

उन्होंने बताया कि एक गोली उनके पैर में लगी है। गंभीर हालत में आसपास के लोगों ने उन्हें एक अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया है। उन्होंने बताया कि दरोगा को गोली मारने वाले बदमाशों की पुलिस तलाश कर रही थी।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस घटना में शामिल एक बदमाश विपिन नागर को गिरफ्तार किया। उसने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से गोली चलाई। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी गोली चलाई। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली विपिन के पैर में लगी है। उपचार के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिंह ने बताया कि इसका एक साथी सिकंदर फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। उन्होंने बताया कि उक्त बदमाश पर लूट, हत्या रंगदारी, हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में दो दर्जन मुकदमे दर्ज है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: One of the miscreants who opened fire on the inspector arrested

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे