लाइव न्यूज़ :

अंडमान और निकोबार में कोविड-19 का एक नया मामला

By भाषा | Updated: November 5, 2021 11:42 IST

Open in App

पोर्ट ब्लेयर, पांच नवंबर अंडमान और निकोबार द्वीप में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 का एक नया मामला आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 7,659 पर पहुंच गयी है।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में बुधवार को कोविड-19 का कोई मामला नहीं आया था। इससे पहले मंगलवार को संक्रमण के चार, सोमवार को तीन और रविवार को शून्य मामले आए।

उन्होंने बताया कि इस द्वीप समूह में 10 मरीज कोविड-19 के उपचाराधीन हैं और सभी मरीज दक्षिण अंडमान जिले में है। अभी तक कुल 7,520 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में इस महामारी से किसी की मौत न होने के कारण मृतकों की संख्या 129 पर बनी हुई है।

उन्होंने बताया कि प्रशासन ने अभी तक कोविड-19 के लिए छह लाख से अधिक नमूनों की जांच की है और संक्रमण दर 1.27 प्रतिशत है। अभी तक कुल 4,97,671 लोगों ने कोविड-19 रोधी टीके की खुराक ले ली है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया