अंडमान और निकोबार में कोविड-19 का एक नया मामला

By भाषा | Updated: December 26, 2021 13:13 IST2021-12-26T13:13:15+5:302021-12-26T13:13:15+5:30

One new case of Kovid-19 in Andaman and Nicobar | अंडमान और निकोबार में कोविड-19 का एक नया मामला

अंडमान और निकोबार में कोविड-19 का एक नया मामला

पोर्ट ब्लेयर, 26 दिसंबर अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 का एक नया मामला सामने आया है, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,712 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

केंद्र शासित प्रदेश में कोविड-19 के लिए नौ मरीजों का उपचार चल रहा है और ये सभी मरीज दक्षिणी अंडमान जिले के हैं। वहीं, दो अन्य जिले उत्तरी और मध्य अंडमान और निकोबार कोरोना वायरस से मुक्त हैं। अधिकारी ने बताया कि अब तक 7,574 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

पिछले, 24 घंटे में संक्रमण से किसी व्यक्ति की मौत नहीं हुई और मृतकों की संख्या 129 बनी हुई है। अधिकारी ने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में अब तक 5,90,153 लाभार्थियों को टीके की खुराक दी जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: One new case of Kovid-19 in Andaman and Nicobar

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे