लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ः दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में मार गिराया इनामी नक्सली

By भाषा | Updated: July 12, 2019 13:57 IST

दंतेवाड़ा जिले के पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने शुक्रवार को यहां बताया कि जिले के तोंगपाल थाना क्षेत्र के अंतर्गत मिस्से डब्बा गांव के जंगल में पुलिस के डीआरजी के जवानों के साथ मुठभेड़ में नक्सली हुर्रा मारा गया।

Open in App
ठळक मुद्देछत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में विधायक भीमा मंडावी समेत पांच लोगों की हत्या में शामिल एक इनामी नक्सली पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया। पल्लव ने बताया कि दो दिनों पहले दंतेवाड़ा और पड़ोसी जिला सुकमा के सीमावर्ती क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान के लिए सुरक्षा बलों को रवाना किया गया था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि कुछ देर तक दोनों ओर से गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए। इसके बाद सुरक्षा बलों ने घटनास्थल की तलाशी ली।

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में विधायक भीमा मंडावी समेत पांच लोगों की हत्या में शामिल एक इनामी नक्सली पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया। दंतेवाड़ा जिले के पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने शुक्रवार को यहां बताया कि जिले के तोंगपाल थाना क्षेत्र के अंतर्गत मिस्से डब्बा गांव के जंगल में पुलिस के डीआरजी के जवानों के साथ मुठभेड़ में नक्सली हुर्रा मारा गया।

पल्लव ने बताया कि दो दिनों पहले दंतेवाड़ा और पड़ोसी जिला सुकमा के सीमावर्ती क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान के लिए सुरक्षा बलों को रवाना किया गया था। दल जब शुक्रवार सुबह मिस्से डब्बा गांव के जंगल में था तभी नक्सलियों ने पुलिस दल पर गोलीबारी शुरू कर दी। बाद में सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि कुछ देर तक दोनों ओर से गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए। इसके बाद सुरक्षा बलों ने घटनास्थल की तलाशी ली। तलाशी के दौरान घटनास्थल से नक्सली हुर्रा का शव और एक 303 रायफल बरामद की गई।

अधिकारी ने बताया कि नक्सली हुर्रा के सिर पर पांच लाख रूपए का इनाम था। पल्लव ने बताया कि नक्सली के खिलाफ दंतेवाड़ा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के विधायक भीमा मंडावी और चार अन्य पुलिस कर्मियों की हत्या में शामिल होने का आरोप है।

इस वर्ष अप्रैल महीने की नौ तारीख को लोकसभा चुनाव के दौरान नक्सलियों ने दंतेवाड़ा जिले के श्यामगिरी गांव के करीब एक बारूदी सुरंग में विस्फोट कर विधायक मंडावी के वाहन को उड़ा दिया था। इस हमले में मंडावी और चार सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई थी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ स्थल पर भारी मात्रा में खून के निशान भी देखे हैं यानी इस घटना में कुछ और नक्सलियों के हताहत होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में अधिक जानकारी ली जा रही है। क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है। 

टॅग्स :नक्सलएनकाउंटरछत्तीसगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

क्राइम अलर्टDelhi: रोहिणी में बदमाशों और पुलिस की मुठभेड़, 2 अपराधी गोली लगने से घायल

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया