लाइव न्यूज़ :

किशोर की हत्या का आरोपी एक और पुलिसकर्मी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: May 24, 2021 21:03 IST

Open in App

उन्नाव (उत्तर प्रदेश) 24 मई उन्नाव जिले में घर के बाहर सब्जी बेच रहे एक किशोर की कोरोना कर्फ्यू के उल्लंघन के आरोप में पीट-पीटकर हत्या करने के आरोपी मुख्य आरक्षी को भी सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले के एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि 17 वर्षीय सब्जी विक्रेता फैसल की हत्या के आरोपी मुख्य आरक्षी विजय चौधरी को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया, इससे पहले रविवार को मामले के एक अन्य अभियुक्त होमगार्ड जवान सत्य प्रकाश को गिरफ्तार किया गया था। मामले के तीसरे आरोपी कॉन्स्टेबल सीमावत की तलाश की जा रही है।

उन्होंने बताया कि इस मामले में बांगरमऊ के कोतवाल जितेंद्र कुमार को रविवार रात लाइन हाजिर कर दिया गया था। आरोप है कि सिपाहियों ने सब्जी विक्रेता फैसल को उनके सामने ही बेरहमी से मारा पीटा, मगर वह तमाशबीन बने रहे।

गौरतलब है कि गत शुक्रवार शाम उन्नाव जिले के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत कस्बे के मोहल्ला भटपुरी इलाके में 17 वर्षीय किशोर फैसल घर के बाहर सब्जी बेच रहा था। आरोप के अनुसार कस्बा चौकी पुलिस के सिपाही विजय चौधरी और सीमावत तथा होमगार्ड जवान सत्य प्रकाश ने किशोर को पकड़ लिया और कोरोना कफर्यू के उल्लंघन का आरोप लगाकर उसे डंडे से बेरहमी से पीटते हुए थाने ले गए, जहां किशोर की मौत हो गई।

इस मामले में आरोपी तीनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। उनमें से दोनों सिपाहियों को निलंबित तथा होमगार्ड जवान को बर्खास्त कर दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू