लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में कोविड-19 से एक और व्यक्ति की मौत, 34 नए मामले

By भाषा | Updated: August 15, 2021 18:18 IST

Open in App

लखनऊ, 15 अगस्त उत्तर प्रदेश में रविवार को कोविड-19 से एक रोगी की मौत हो गई तथा संक्रमण के 34 नए मामले सामने आए।

स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में जौनपुर जिले से कोविड-19 से एक मरीज की मौत की सूचना मिली है। इसके साथ ही राज्य में इस वायरस से अब तक मरने वालों की संख्या बढ़कर 22,784 हो गई है।

इसमें कहा गया है कि राज्‍य में कोरोना वायरस संक्रमण के 34 नए मरीज मिलने के बाद महामारी के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 17,08,948 हो गई है।

बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में जिन 34 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई, उनमें प्रयागराज, लखनऊ और गोरखपुर में चार-चार, महराजगंज में तीन, वाराणसी, हापुड़, सहारनपुर में दो-दो मरीज मिले हैं। इसी अवधि में 36 मरीज पूरी तरह ठीक हुए और इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमण से अब तक 16,85,725 लोग मुक्त हो चुके हैं।

राज्य में इस वक्त कोविड-19 के 439 मरीजों का उपचार चल रहा है। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में 2.32 लाख से ज्यादा नमूनों की कोविड संबंधी जांच की गई और अब तक 6.90 करोड़ से ज्यादा नमूनों की जांच की जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार उपचुनाव आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

भारत अधिक खबरें

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया