लाइव न्यूज़ :

केपीएससी पर्चा लीक मामले में एक और व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: February 17, 2021 14:07 IST

Open in App

बेंगलुरु, 17 फरवरी कर्नाटक लोक सेवा आयोग (केपीएससी) के प्रश्न पत्र लीक मामले में एक और व्यक्ति को बेलगावी से गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने बुधवार को बताया कि बेलगावी से मुख्य आरोपियों में से एक शिवलिंग पाटिल को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया।

बेंगलुरु के संयुक्त पुलिस आयुक्त संदीप पाटिल ने बताया, ‘‘ वह एक कोचिंग केंद्र चलाता था, जो एक साल पहले बंद हो गया।’’

पुलिस के अनुसार, शिवलिंग पाटिल उम्मीदवारों के संपर्क में रहता था और साजिशकर्ता रचप्पा से मिले प्रश्नपत्र को उन्हें मुहैया कराया। अब तक इस मामले में केपीएससी कार्यालय में तैनात एक पुलिसकर्मी समेत 20 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

यह मामला 22 जनवरी को रचप्पा समेत दो लोगों की गिरफ्तारी के बाद प्रथम श्रेणी सहायक परीक्षा से एक दिन पहले प्रकाश में आया। गिरोह का पर्दाफाश होने के बाद केपीएससी की परीक्षा रद्द कर दी गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?