कोलकाता में टीकाकरण घोटाले में एक और व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 4, 2021 00:32 IST2021-07-04T00:32:42+5:302021-07-04T00:32:42+5:30

One more person arrested in Kolkata vaccination scam | कोलकाता में टीकाकरण घोटाले में एक और व्यक्ति गिरफ्तार

कोलकाता में टीकाकरण घोटाले में एक और व्यक्ति गिरफ्तार

कोलकाता, तीन जुलाई कोलकाता पुलिस ने गिरफ्तार फर्जी आईएएस अधिकारी देबांजन देब के कस्बा कार्यालय से जब्त शीशियों में मौजूद तरल पदार्थ के नमूने जांच के लिए शहर के राष्ट्रीय कॉलरा और आंत्र रोग संस्थान में भेज दिये हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि उसके एक अन्य सहयोगी को भी गिरफ्तार किया है। देब को कोलकाता में फर्जी टीकाकरण शिविर लगाने का मास्टरमाइंड होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने कहा कि अब तक मामले में नौ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है और हालिया गिरफ्तारी बी बी गांगुली स्ट्रीट स्थित केंद्रीय मेट्रो स्टेशन के नजदीक शुक्रवार देर रात की गई।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपी टांगरा का रहने वाला है और उसने सिटी कॉलेज में टीकाकरण शिविर आयोजित करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की थी।

उन्होंने कहा, ‘‘ हमें इन तरल पदार्थों के बारे में जानने की जरूरत है। यही कारण है कि इन्हें जांच के लिए भेजा गया है।’’

खुद को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) का अधिकारी और कोलकाता नगर निगम का संयुक्त आयुक्त बताने वाले देब को पिछले सप्ताह गिरफ्तार किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: One more person arrested in Kolkata vaccination scam

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे