लाइव न्यूज़ :

कोलकाता में दोहरे हत्याकांड मामले में एक और शख्स गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 29, 2021 11:43 IST

Open in App

कोलकाता, 29 अक्टूबर कोलकाता पुलिस ने शहर के गरियाहाट इलाके में एक निजी इंजीनियरिंग कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी और उनके चालक की हत्या में शामिल होने के आरोप में शुक्रवार को तड़के दक्षिण 24 परगना जिले से एक और शख्स को गिरफ्तार किया।

एक अधिकारी ने बताया कि इस मामले में गिरफ्तार लोगों की संख्या चार हो गयी है। हालांकि, मुख्य आरोपी और उसका एक अन्य साथी अब भी फरार है।

उन्होंने बताया कि आरोपी ई-रिक्शा चालक है और ‘‘अपराध में वह प्रत्यक्ष रूप से शामिल रहा’’। उसे शुक्रवार को तड़के तीन बजे के करीब जिले के जयदेबपुर के पुरुलिया से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा, ‘‘वह अपराध स्थल पर मौजूद पांच लोगों में से एक है और उसने वारदात को अंजाम देने में प्रत्यक्ष रूप से भाग लिया। वह ई-रिक्शा चालक है। हम अपराध में उसकी भूमिका की और पड़ताल कर रहे हैं।’’

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी पुरुलिया तटीय पुलिस थाना क्षेत्र में दरिकृष्णनगर के जयदेबपुर का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि एक खुफिया सूचना के आधार पर कोलकाता पुलिस ने दक्षिण 24 परगना जिले के पुरुलिया में छापा मारा और उसे तब गिरफ्तार कर लिया जब वह भागने की फिराक में था। आरोपी को शुक्रवार को ही अदालत में पेश किया जाएगा।

गौरतलब है कि 17 अक्टूबर को गरियाहाट इलाके में सुबीर चाकी (61) के पैतृक आवास में अलग-अलग मंजिल पर उनका दो शव मिले। एक शव चाकी का और दूसरा उनके चालक राबिन मंडल (65) का था। उनकी गर्दन, पैर और कमर पर चाकू से कई वार किए जाने के निशान मिले।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?