भाजपा नेता हत्या मामले में एक और व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 11, 2020 13:57 IST2020-12-11T13:57:57+5:302020-12-11T13:57:57+5:30

One more person arrested in BJP leader murder case | भाजपा नेता हत्या मामले में एक और व्यक्ति गिरफ्तार

भाजपा नेता हत्या मामले में एक और व्यक्ति गिरफ्तार

कोलकाता, 11 दिसंबर पश्चिम बंगाल सीआईडी ने भाजपा नेता मनीष शुक्ला हत्या मामले में कथित रूप से शामिल एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एजेंसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि शुक्ला हत्या मामले में अब तक कम से कम 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

एक गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सीआईडी के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार रात में उत्तरी 24 परगना में छापा मारा और व्यक्ति को गिरफ्तार किया। ऐसा माना जा रहा है कि यह व्यक्ति मामले के ‘मुख्य साजिशकर्ताओं’ में से एक है।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी दक्षिण 24 परगना जिले के बसंती का रहने वाला है। उसे आज अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा।

भाजपा के पार्षद शुक्ला की हत्या उत्तरी 24 परगना के टीटागढ़ में अज्ञात बाइकसवार हमलावरों ने चार अक्टूबर को कर दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: One more person arrested in BJP leader murder case

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे