लाइव न्यूज़ :

हॉकी खिलाड़ी के परिवार पर जातिसूचक टिप्पणी करने के मामले में एक और व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 8, 2021 14:29 IST

Open in App

देहरादून, आठ अगस्त भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाडी वंदना कटारिया के परिवार पर जातिसूचक टिप्पणी करने के मामले में उत्तराखंड पुलिस ने एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया है ।

इससे इस मामले में गिरफ्तार किए गए लोगों की संख्या तीन हो गई है।

हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सेंथिल अवूदई कृष्णराज एस ने बताया कि 22 वर्षीय सुमित चौहान को शनिवार को उसके घर से गिरफ्तार किया गया । मामले में नामजद विजय पाल और उसके भाई अंकुर पाल को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है ।

गौरतलब है कि ओलंपिक में महिला हॉकी के सेमीफाइनल में अर्जेंटीना के हाथों भारत को मिली हार के बाद कुछ युवक हरिद्वार जिले के रोशनाबाद इलाके में वंदना के घर के बाहर पहुंचे और पटाखे चलाए। परिवार के लोगों के इसका विरोध करने पर उन्होंने उनके साथ बदसलूकी की और उन पर जातिसूचक टिप्पणी की।

खिलाड़ी के भाई की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 504 और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया था ।

इस बीच, परिवार की सुरक्षा के लिए घर के बाहर पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए हैं ।

ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करने के लिए खिलाड़ी को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 25 लाख रुपये देने की घोषणा की है । शनिवार को उन्होंने वंदना से बात कर उसे बधाई भी दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो