लाइव न्यूज़ :

मंत्री और उनके परिजनों को अपशब्द कहने के आरोप में और एक व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 11, 2021 19:38 IST

Open in App

बलिया (उत्तर प्रदेश), 11 जुलाई प्रदेश सरकार के खेल कूद राज्‍य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) उपेंद्र तिवारी और उनके परिवार के प्रति अपशब्‍दों का प्रयोग करने के मामले में पुलिस ने शनिवार को एक और आरोपी को गिरफ्तार जेल भेज दिया है।

बलिया शहर कोतवाली के प्रभारी बाल मुकुंद मिश्र ने रविवार को बताया कि मंत्री के खिलाफ अपशब्‍दों का उपयोग करने के मामले में बलिया शहर कोतवाली पुलिस ने कल शाम सूर्य प्रकाश वर्मा को गिरफ्तार किया।

उन्‍होंने बताया कि इस मामले में पुलिस अब तक 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है जबकि तीन आरोपियों ने अदालत में आत्मसमर्पण किया है।

उल्लेखनीय है कि राज्‍यमंत्री उपेंद्र तिवारी के भतीजे अश्विनी तिवारी की तहरीर पर विगत चार जुलाई को समाजवादी पार्टी की सरकारों में मंत्री रह चुके अम्बिका चौधरी व उनके पुत्र जिला पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष आनन्द चौधरी सहित दस लोगों के खिलाफ नामजद व सैकड़ों अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने इस मामले में पॉक्‍सो एक्‍ट समेत कुछ धाराओं में वृद्धि भी की है।

अश्विनी तिवारी की शिकायत के मुताबिक तीन जुलाई की शाम सपा के नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष आनन्द चौधरी की जीत के उपलक्ष्य में विजय जुलूस निकाला गया।

अम्बिका चौधरी व आनन्द चौधरी का इशारा पाकर जुलूस में भाजपा सरकार विरोधी नारेबाजी कर रहे कुछ युवाओं ने खेलकूद राज्य मंत्री, स्वतंत्र प्रभार उपेंद्र तिवारी के परिवार के प्रति अश्लील व अपमानजनक शब्दों का उपयोग किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू