लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में कोविड-19 से एक और मरीज की मौत, आठ नए मामले आए

By भाषा | Updated: September 29, 2021 18:31 IST

Open in App

लखनऊ, 29 सितंबर उत्तर प्रदेश में गत 24 घंटो के दौरान कोविड-19 से एक व्यक्ति की मौत हुई है जबकि आठ लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इसके साथ ही प्रदेश में अबतक महामारी से जान गंवाने वालों की कुल संख्या बढ़कर 22,892 हो गई है।वहीं, राज्य में अबतक 17,09,800 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा बुधवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक एक रोगी की मौत रायबरेली जिले में हुई है। पिछले 24 घंटे के दौरान 23 मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं जिन्हें मिलाकर अबतक तक प्रदेश में 16,86,749 मरीज महामारी को मात दे चुके हैं। वहीं, राज्य में 159 मरीज उपचाराधीन हैं।

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश के 33 जिलों में एक भी उपचाराधीन मरीज नहीं है, जबकि 20 जिलों में एक-एक मरीज उपचाराधीन है। विगत 24 घंटे में 2,00,294 नमूनों के परीक्षण किये गये हैं।गत 24 घंटे के दौरान 68 जिलों में संक्रमण का एक भी नया मामला नहीं आया है।

एक बयान में प्रसाद ने बताया कि कोविड टीकाकरण का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश के दो करोड़ से अधिक लोगों को टीके की दोनों खुराक दी जा चुकी है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में मंगलवार तक 8,51,14,937 पहली खुराक तथा 2,01,01,555 दूसरी खुराक लगाई गई है। इस प्रकार अबतक राज्य में कुल 10,52,16,492 खुराक दी जा चुकी है। उन्होंने बताया कि इस महीने में अब तक टीके की लगभग सवा तीन करोड़ खुराक दी जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा ने स्टाफ सदस्य पर बरसे, जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान