लाइव न्यूज़ :

पुडुचेरी में कोविड-19 से एक और मौत, मृतकों की संख्या 605 हुई

By भाषा | Updated: November 11, 2020 13:14 IST

Open in App

पुडुचेरी, 11 नवंबर पुडुचेरी में बुधवार को कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण एक और व्यक्ति की मौत हुई, जिससे केंद्र शासित प्रदेश में मृतकों की संख्या 605 तक पहुंच गयी।

केंद्र शासित प्रदेश में संक्रमण के 115 नए मामले आए, जिससे कुल मामले बढ़कर 36,114 हो गए।

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण सेवा के निदेशक एस मोहन कुमार ने एक विज्ञप्ति में कहा कि पुडुचेरी की 57 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई, जिसे उच्च रक्तचाप समेत कई अन्य बीमारियां थीं।

उन्होंने कहा कि 3,921 नमूनों की जांच के अंत में बुधवार को 115 नए मामले सामने आए।

उन्होंने बताया कि आज अस्पतालों से ठीक होने के बाद 107 रोगियों को छुट्टी दे दी गई।

केंद्र शासित प्रदेश में मृत्यु दर और ठीक होने की दर क्रमशः 1.68 प्रतिशत और 95.04 प्रतिशत है।

उन्होंने कहा कि अब तक 3.47 लाख नमूनों की जांच की गई है।

निदेशक ने कहा कि अब 1,077 मरीजों का उपचार चल रहा है, जबकि 34,432 रोगी अब तक ठीक हो चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया