लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण से और एक व्यक्ति की मौत, 42 नये मामले

By भाषा | Updated: August 14, 2021 20:14 IST

Open in App

लखनऊ, 14 अगस्त उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण से शनिवार को और एक व्यक्ति की मौत हो गई, वहीं संक्रमण के 42 नये मामले सामने आए हैं।

आज जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कौशांबी जिले में संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत होने के साथ ही राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 22,783 हो गई है।

बुलेटिन के अनुसार, राज्य में पिछले 24 घंटों में मिले 42 नये मरीजों के सापेक्ष इसी अवधि में 64 मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं। राज्य में अब तक 16,85,689 कोविड-19 के मरीज संक्रमण से उबर चुके हैं। पिछले 24 घंटों में 42 नये मरीज मिलने के बाद से अब तक के कुल संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 17,08,918 हो गया है।

अपर मुख्‍य सचिव (सूचना) नवनीत सहगल ने शनिवार को एक बयान में कहा कि प्रदेश में संक्रमण अन्य प्रदेशों की तुलना में न्यूनतम स्तर पर है। उन्होंने बताया कि 30 अप्रैल, 2021 तक उपचाराधीन मरीजों की संख्या 3,10,783 थी जो शनिवार को घटकर 446 रह गयी है। राज्‍य में शनिवार को उपचाराधीन मरीजों की संख्या 446 थी।

सहगल ने बताया कि राज्‍य में शुक्रवार को 2.38 लाख से ज्यादा नमूनों की जांच की गई और अब तक 6.88 करोड़ से ज्यादा नमूनों की जांच की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोविड-19 के सक्रिय मामले कम होने पर भी नमूनों की जांच में कोई कमी नहीं आने दी गई है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में कोविड टीकाकरण का काम तेजी से चल रहा है और अब तक पांच करोड़ 70 लाख से अधिक कोविड टीके की खुराक दी जा चुकी है।

स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, पिछले 24 घंटों में प्रयागराज में सात, महाराजगंज, गौतमबुद्ध नगर में तीन-तीन और लखनऊ, मेरठ, मुजफ्फरनगर, फतेहपुर, बरेली और सोनभद्र जिले में दो-दो नये संक्रमित पाये गये हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू