लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से एक और व्यक्ति की मौत, 156 नये मामले सामने आये

By भाषा | Updated: March 4, 2021 21:06 IST

Open in App

जयपुर, चार मार्च राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से बृहस्पतिवार को एक और व्यक्ति की मौत हो गई जिससे राज्य में इस संक्रमण से मृतकों की संख्या 2788 हो गई है। इसके साथ ही 156 नये मामले आने से राज्य में संक्रमितों की अब तक कुल संख्या 3,20,928 हो गई है।

अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण से राज्य में एक और व्यक्ति की मौत हो गई और 156 नये मामले आने से राज्य में संक्रमितों की अब तक कुल संख्या 3,20,928 हो गई है जिसमें 1509 रोगी उपचाराधीन है।

उन्होंने बताया कि नये मामलों में जयपुर में 39, अजमेर में 18, जोधपुर में 17, बांसवाडा-उदयपुर में 16-16,कोटा में 11,भीलवाडा में सात, चित्तोडगढ-प्रतापगढ में 6-6, बीकानेर में पांच नये संक्रमित शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि राज्य में 116 लोग कोरोना वायरस संक्रमण से ठीक हुए। राज्य में अब तक कुल 3,16,631 संक्रमित ठीक हो चुके है।

कोरोना वायरस संक्रमण से राज्य में बृहस्पतिवार को बांसवाडा में एक और व्यक्ति की मौत हो जाने से राज्य में अब तक इस घातक संक्रमण से 2788 लोगों की मौत हो चुकी है।

अधिकारियों ने बताया कि जयपुर में 519, जोधपुर में 306, अजमेर में 222, कोटा में 169, बीकानेर में 167, भरतपुर में 120,उदयपुर में 123, पाली में 109 और सीकर में 101 संक्रमितों की मौत हो चुकी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर