लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से एक और व्यक्ति की मौत, 149 नये मामले

By भाषा | Updated: February 26, 2021 19:43 IST

Open in App

जयपुर, 26 फरवरी राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से शुक्रवार को एक और व्यक्ति की मौत हो गई जिससे राज्य में इस महामारी से अब तक मरने वालों की संख्या 2786 हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को 149 नये मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस के संक्रमितो की अब तक कुल संख्या 3,20,078 हो गई जिसमें 1231 रोगी उपचाराधीन है।

नये मामलों में कोटा में 60, जयपुर में 17, जोधपुर- उदयपुर में 13-13, बांसवाडा में नौ, बीकानेर में छह, नागौर में पांच नये संक्रमित शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि राज्य में 125 लोग कोरोना वायरस संक्रमण से ठीक हुए। राज्य में अब तक कुल 3,16,061 संक्रमित ठीक हो चुके है।

राज्य में इस संक्रमण से शुक्रवार को जोधपुर में एक व्यक्ति की मौत हो गई जिससे राज्य में अब तक इस घातक संक्रमण से 2786 लोगों की मौत हो चुकी है जिनमें जयपुर में 518, जोधपुर में 306, अजमेर में 222, कोटा में 169, बीकानेर में 167, भरतपुर में 120, उदयपुर में 123, पाली में 109 और सीकर में 101 संक्रमितों की मौत हो चुकी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?