लाइव न्यूज़ :

श्रीकृष्ण जन्मस्थान मामले में एक और वाद दर्ज, दो अप्रैल को होगी सुनवाई

By भाषा | Updated: March 3, 2021 23:13 IST

Open in App

मथुरा, तीन मार्च उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद की एक अदालत में श्रीकृष्ण जन्मस्थान के कटरा केशव देव स्थित 13.37 एकड़ जमीन पर मालिकाना हक को लेकर एक और वाद दर्ज हुआ है। इस पर सुनवाई के लिए अदालत ने दो अप्रैल की तारीख तय की है।

इस मामले में भी उत्तर प्रदेश सुन्नी सेण्ट्रल वक्फ बोर्ड चेयरमैन, शाही ईदगाह मैनेजमेंट कमेटी, श्रीकृष्ण जन्मभूमि ट्रस्ट व श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान सहित चार को प्रतिवादी बनाया गया है। अदालत ने मंगलवार देर शाम इन सभी को नोटिस जारी किए।

जिला शासकीय अधिवक्ता शिवराम सिंह तरकर ने बताया, अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने सिविल जज (प्रवर वर्ग) नेहा बधौतिया की अदालत में वाद दायर कर स्वयं को ठा. केशवदेवजी का भक्त बताते हुए उक्त जमीन पर मालिकाना हक मांगा है। उन्होंने इस मसले में मंदिर व ईदगाह पक्ष के बीच वर्ष 1967 में हुए समझौते को निरस्त करने की मांग की है।

वादी पक्ष के अधिवक्ता दीपक देवकी नंदन शर्मा ने बताया, मंगलवार को सिविल जज की अदालत में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। मामले की सुनवाई दो अप्रैल को होगी।

तरकर ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर के समीप स्थित शाही ईदगाह मस्जिद में लगे पत्थरों को हटाने का आरोप लगाकर अमीन कमीशन के गठन की मांग करने वाले अधिवक्ता महेंद्र प्रताप सिंह ने मंगलवार को जिला जज यशवंत कुमार मिश्रा की अदालत में रिवीजन का प्रार्थना पत्र पेश किया। जो खारिज कर दिया गया।

इससे पहले, रिवीजन में पहुंचे पक्षकार की सिविल जज की अदालत में सुनवाई हो चुकी है और अगली सुनवाई नौ मार्च को तय है। उन्होंने बताया कि जिला जज की अदालत में उन्होंने अपना पक्ष रखा। जिस पर निर्णय देते हुए अदालत ने उनकी रिवीजन की प्रार्थना खारिज कर दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos