लाइव न्यूज़ :

कोलकाता में टीकाकरण घोटाले में एक और गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 3, 2021 15:55 IST

Open in App

कोलकाता, तीन जुलाई कोलकाता पुलिस ने देबांजन देब के एक अन्य सहयोगी को गिरफ्तार किया है। देब को कोलकाता में कथित रूप से फर्जी टीकाकरण शिविर लगाने का मास्टरमाइंड होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने शनिवार को इसकी जानकारी दी ।

अधिकारियों ने बताया कि अब तक मामले में नौ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि नवीनतम गिरफ्तारी बी बी गांगुली स्ट्रीट स्थित केंद्रीय मेट्रो स्टेशन के नजदीक शुक्रवार की देर रात की गई।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपी टांगरा का रहने वाला है और उसने सिटी कॉलेज में टीकाकरण शिविर आयोजित करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की थी ।

खुद को आईएएस अधिकारी और कोलकाता नगर निगम का संयुक्त आयुक्त बताने वाले देब को पिछले सप्ताह गिरफ्तार किया गया था और उसके छह सहयोगियों को भी पकड़ा जा चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे