लाइव न्यूज़ :

जम्मू में आईईडी बरामदगी मामले में एक और गिरफ्तार

By भाषा | Updated: February 21, 2021 15:24 IST

Open in App

जम्मू, 21 फरवरी जम्मू कश्मीर में हाल ही में बरामद किये गये शक्तिशाली परिष्कृत विस्फोटक उपकरण (आईईडी) मामले में पुलिस ने आतंकवादी संगठन अल बदर से संबद्ध एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी ।

पुलिस ने 13 फरवरी को जम्मू में बस अड्डा इलाके से एक नर्सिंग छात्र के पास से करीब सात किलोग्राम आईईडी बरामद की थी। इस बरामदगी के साथ पुलिस ने पुलवामा हमले की दूसरी बरसी पर भीड़ भाड़ वाले इलाके में धमाके की साजिश को विफल कर दिया था।

जम्मू संभाग के पुलिस महानिरीक्षक मुकेश सिंह ने बताया कि जम्मू बस अड्डे के निकट सोहैल बशीर शाह से बरामद आईईडी के मामले में पुलिस ने रह हुसैन भट नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है । भट दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के बटबाग हनीपुरा गांव का रहने वाला है ।

सिंह ने कहा, ‘‘वह आतंकवादी संगठन अल बदर से संबद्ध है। वह आतंकी संगठन को परिवहन सुविधा मुहैया कराने की साजिश में शामिल है। जम्मू में आईईडी धमाके की साजिश को अंजाम देने के लिये वह अपने पाकिस्तानी आकाओं के सीधे संपर्क में था ।’’

अधिकारी ने बताया कि एक छापेमारी के दौरान भट को उसके पैतृक शहर से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि आईईडी मामले में यह पांचवी गिरफ्तारी है।

इससे पहले 14 फरवरी को सिंह ने बताया था कि पुलवामा जिले के नेवा गांव का रहने वाला शाह चंडीगढ़ के एक कॉलेज से नर्सिंग की पढ़ाई कर रहा है और आतंकवादी संगठन अल बदर से संबंधित उसके पाकिस्तानी आकाओं ने उसे आईईडी लगाने का काम सौंपा था ।

उन्होंने संवाददातओं से कहा था, ‘‘उसे चार लक्ष्य दिये गये थे जहां आईईडी लगाना था । इनमें प्रसिद्ध रघुनाथ मंदिर, बस अड्डा, रेलवे स्टेशन एवं लखदाता बाजार (सर्राफा बाजार) शामिल है । काम पूरा करने के बाद उसकी योजना श्रीनगर जाने के लिये उसे उड़ान पकड़नी थी ।

शाह के अलावा जो लोग पकड़े गये हैं उनमें अख्तर शकील खान, काजी वसीम, आबिद नबी शामिल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए